बिलासपुर यूनिवर्सिटी के गरीब छात्रों को फीस माफी का तोहफा मिल सकता है। इन दिनों बिलासपुर यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद की बैठक रायपुर में चल रही है। इसमें सभी विधानसभा उपाध्यक्ष भाग ले रहे हैं। इस बैठक में बिलासपुर यूनिवर्सिटी का बजट पेश किया जाएगा।
उम्मीद जताई जा रही है कि यूनिवर्सिटी लगभग तीस करोड़ रुपये का बजट पेश कर सकती है। कार्यपरिषद की बैठक में यूनिवर्सिटी पढ़ाई में तेज गरीब विद्यार्थियों की फीस माफ करने का फैसला ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस साल यूनिवर्सिटी घाटे का बजट पेश करेगी क्योंकि यूनिवर्सिटी ने पिछले सालों की तरह इस वर्ष न ही छात्रों को 100 रुपये का फॉर्म बेचा था और न ही लेट फीस वसूली थी।