फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ने बंद किए साढ़े सात हजार जन-धन खाते, ग्राहक परेशान

Mon, 27 Mar 2017 08:21 PM IST
amarujala.com- Presented by : मुकेश झा
विज्ञापन
एसबीआई
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जन-धन खातों को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लोगों ने जन-धन खाता तो खुलवा लिया लेकिन केवाईसी फॉर्म किसी ने सबमिट नहीं किया। इसी कारण बैंकवालों ने कई लोगोंं के खाते बंद कर दिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कोटानगर इलाके में एसबीआई ने लगभग 7500 खातों को बंद कर दिया। जिसके बाद खाताधारकों को काफी परेशानी हो रही है। कोटा स्थित एसबीआई के मैनेजर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि केवाईसी फॉर्म नहीं भरने के कारण खातों को बंद किया गया है।

बहरहाल, इन खातों के बंद हो जाने से उन लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, जिन्होंने मनरेगा, पेंशन और एलपीजी सब्सिडी के लिए अपने जन-धन खाता नंबर दे रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें