फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष के बेटे की तलाश: पलाश की गिरफ्तारी के लिए जांजगीर में सर्च ऑपरेशन; युवती से दुष्कर्म का है आरोप

Mon, 23 Jan 2023 03:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

युवती ने पुलिस को बताया है कि पलाश चंदेल ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था। शादी के नाम पर चार सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। साल 2021 में वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन पलाश ने उसे गर्भपात की गोली खिला दी। युवती ने पलाश पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पलाश की तलाश में पुलिस ने मारा छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल की पुलिस को तलाश है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार रात जांजगीर-चांपा स्थित आवास और अन्य स्थानों पर छापा मारा। करीब ढाई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी पुलिस खाली हाथ लौट गई। पलाश चंदेल पर आदिवासी युवती से दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप है। उसके खिलाफ रायपुर के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Raipur: छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

रिश्तेदारों के घर, सीसीटीवी फुटेज से तलाश
जानकारी के मुताबिक, रायपुर पुलिस के केस डायरी जांजगीर पुलिस को सौंपे जाने के बाद एसपी ने स्पेशल टीम का गठन कर दिया। इस टीम ने रविवार रात पलाश की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापा मारा। इसके साथ ही राइस मिल और आसपास के अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई। हालांकि पलाश पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस वहां मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश कर रही है। 

जांजगीर स्थित आवास में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार दिन पहले दर्ज कराई थी एफआईआर
युवती ने करीब चार दिन पहले 19 जनवरी को रायपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद रायपुर पुलिस ने केस डायरी जांजगीर भेज दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एसपी विजय अग्रवाल ने एसडीओपी चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में एक स्पेशल जांच टीम का गठन किया है। इसने साइबर एक्सपर्ट और एफएसएल टीम के साथ शनिवार को भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और सबूत एकत्र किए थे। 

युवती ने दुष्कर्म के बाद लगाया है गर्भपात कराने का आरोप
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर एक आदिवासी युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जांजगीर-चांपा के नैला निवासी पलाश चंदेल ने उससे दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात करा दिया। महिला सरकारी नौकरी में है और फेसबुक के जरिए उसकी पहचान पलाश से हुई थी। युवती भी जांजगीर की रहने वाली है। युवती ने अनुसूचित जाति आयोग में भी शिकायत की है। 
विज्ञापन

शादी का प्रस्ताव देकर किया शारीरिक शोषण
युवती ने पुलिस को बताया है कि पलाश चंदेल ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था। शादी के नाम पर चार सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। साल 2021 में वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन पलाश ने उसे गर्भपात की गोली खिला दी। युवती ने पलाश पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि पलाश अपने पिता के रुतबे का डर दिखाकर उसे धमकाता था। साथ ही नौकरी से निकलवाने की भी धमकी दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें