फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ दरिंदगी : बच्चों के साथ मां को गाड़ी में बिठाकर ले गए जंगल, तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 10 Aug 2023 05:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के गांव में रहने वाली युवती के साथ छह अगस्त को कार से घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने आठ अगस्त को मरवाही थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम ताराचंद उर्फ लालू, दिनेश और बबलू है। ताराचंद मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वहीं, अन्य दो आरोपी मरवाही थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोपा लगाने के लिए गई हुई थी। जहां पर वह रोपा लगाने गई हुई थी, वहां पर मजदूर ज्यादा होने से उसे काम नहीं मिला और वह वापस आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में किराना दुकान के पास मध्यप्रदेश का रहने वाला दिनेश चंद्रा अपनी सफेद रंग की कार से आया। उसके साथ में मरवाही थाना क्षेत्र में रहने वाले लालू और बबलू चंद्रा भी थे। गाड़ी में महिला के बच्चे भी पहले से बैठे हुए थे। इस महिला ने पूछा कि इन बच्चों को कहां ले जा रहे हो तो उन्होंने जवाब दिया, मिठाई खिलाने ले जा रहे हैं, तुम भी चलो। आरोप है कि मना करने पर लालू ने महिला की साड़ी खींचकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी स्टार्ट कर जंगल की ओर ले गए।

जंगल मे सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को कार से ही जंगल के बाहर लाकर गांव के नजदीक बच्चो के साथ छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद तत्काल मरवाही पुलिस ने तीनों आरोपीयों को के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें