राजधानी रायपुर में सूने मकान में चोरी करने वाले तीन अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सूने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम को लेकर फरार हो गए। तीन आरोपी रायगढ़ा ओडिशा के निवासी हैं। तीनों आरोपी घटना को अंजाम देने से कुछ दिन पहले ही रायपुर आये थे। शहर के अलग-अलग क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए रेकी किये थे, उसके बाद मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देकर रायगढ़ा ओडिशा फरार हो गये थे।
प्रार्थिया सुमन तिवारी ने डीडी नगर थाना में रिपोर्ट लिखाई। उसने रिपोर्ट में बताया कि 27 अगस्त को शाम करीबन चार बजे घर में ताला लगाकर बाहर गई हुई थी। 29 अगस्त के शाम करीबन छह बजे घर वापस आई, तो देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ था और अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। साथ ही कमरे के अंदर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया था।
थाना में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। साथ ही प्रकरण में मुखबिर भी लगाया गया। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य माध्यमों से आरापियों को रायगढ़ा उड़ीसा के बाहरी गिरोह के रूप में चिन्हांकित करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी को उड़ीसा रायगढ़ा निवासी रबिशंकर महानंदिया के रूप में पहचान की गई।
मामले में पुलिस टीम रायगढ़ा ओडिशा के लिए रवाना हुए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी रबिशंकर महानंदिया की पतसाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अन्य दो साथी बिज्जू और पी श्रीकांत के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। साथ-साथ आधा सोने चांदी के जेवरात को मुथूट फायनेंस में गिरवी रखना, कुछ सोने चांदी के जेवरात को अपने साथी के अनिल कुमार के घर में रखना बताया। शेष जेवरात को अपने पास रखना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मुथूट फायनेंस से जेवरात बरामद लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम जुमला एवं घटना में प्रयुक्त तीन नग मोबाइल किमती लगभग पांच लाख 60 रुपये जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- रबिशंकर महानंदिया 32 साल, निवासी रायगढ़ा ओडिशा
- के अनिल कुमार 37 साल, निवासी रायगढ़ा ओडिशा
- पी श्रीकांत 28 साल, निवासी रायगढ़ा ओडिशा