जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकलगुड़ा में बीते दिनों हुए ब्लास्ट में शामिल छह नक्सलियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली मौके पर आईईडी प्लान करने से लेकर घटना को अंजाम देने तक शामिल रहे हैं।
बीते दिनों टेकलगुड़ा में जावानों के लिए राशन लेकर जा रही फोर्स की कॉन्वे को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने एक बड़ा विस्फोट किया था, जिसमें ट्रक के पर कच्चे 30 फीट दूर तक जार गिरे थे और सड़क पर लगभग 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। वहीं, इस घटना में कोबरा के दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद पूरे बस्तर भर में हड़कंप मच गया था, क्योंकि पिछले छह महीने में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब तक का सबसे बड़ा नुकसान नक्सलियों को हुआ था और इस दरमियान ब्लास्ट की घटना बस्तर भर में बड़ी थी जहां बौखलाए नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया।
मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि जवानों की टुकड़ी सर्च अभियान पर निकली हुई थी और मुखबिरी से सूचना मिली थी कि नक्सलियों का जमावड़ा है। इसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर सभी छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही एसपी ने बताया कि इस घटना में और भी लोग शामिल थे, जिनकी पहचान गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से की जा चुकी है उनकी खोज भी जारी है।