फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी प्रोफेसर: परीक्षा में पास कराने के लिए छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, रखता था बुरी नियत; पुलिस ने दबोचा

Thu, 22 Feb 2024 11:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में पुलिस ने अश्लील मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। प्रोफेसर ने परीक्षा में पास करने के एवज में व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजा था।
 
विज्ञापन
आरोपी प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षा पास करने के एवज में नर्सिंग कॉलेज के छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ने छात्रा को पास कराने के लिए संबंध बनाने के लिए कहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।

विज्ञापन


इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि सकरी स्थित नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर ने पीड़िता ने बताया था कि नर्सिंग कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ रवि कुमार ने परीक्षा में पास करने के एवज में व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज किया था। इस मामले में छात्रा के शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ छेड़खानी का जुर्म दर्ज कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें