फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News : नशीली दवाओं का हो रहा था व्यापार, पुलिस ने 2 महिला समेत 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2023 08:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं का व्यापार करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
थाना कोतवाली बीजापुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का व्यापार करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से मादक पदार्थ व नशीली दवाइयां बरामद की हैं।

विज्ञापन


बीजापुर थाना प्रभारी सुरेंद्र राम यादव ने बताया कि उन्हें मुखबीर से  सूचना मिली थी कि पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाले कादिर खान अपने सहयोगियों के साथ अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा है। साथ ही वह अपने मकान में मादक पदार्थ गांजा रखे हुए हैं। इसके बाद संदेह के आधार पर मकान में दबिश देकर एनडीपीएस  एक्ट की धारा  50 के तहत मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मकान के अंदर रखे लोहे की बड़ी पेटी में एक सफेद रंग के थैला के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में 4.08 किलो गांजा और 15 सौ रुपये की नगदी बरामद की गई। 

वहीं, दूसरी ओर एक अन्य कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार साहू की टीम ने तहसीलपारा में एक महिला और जयंता मंडल के घर पर एनपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत नोटिस जारी कर मकान की तलाशी ली। तलाशी में पुलिस को पेरवियन प्लस कैप्सूल के 19 पैकेट और 41,859 रुपये बरामद किए। आरोपियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा और नशीली दवाइयों के कब्जे में रखने के वैध दस्तावेज नहीं दिए गए। इस मामले में थाना कोतवाली बीजापुर ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रिमांड में लेकर बीजापुर कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें