फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासी नेता का विवादित बयान: 'BJP के बजरंगबली में दम है तो बेटियों की इज्जत बचा लें'; पुलिस का FIR से इनकार

Mon, 31 Jul 2023 07:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता सुरजु टेकाम ने भाजपा नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा कि, भाजपा का कोई नेता इलाके में आए तो उसे काट डालो। सुरजु टेकाम ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार बेटी पढ़ाओ योजना नहीं, बेटी पटाओ योजना चला रही है। इनके बजरंगबली में दम है तो बहू-बेटियों की इज्जत बचा लें। 
विज्ञापन
आदिवासी नेता सुरजु टेकाम और मंच पर उपस्थित कांग्रेस विधायक इंद्र शाह मंडावी व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मानपुर में आदिवासी नेता सुरजु टेकाम ने भाजपा नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा कि, भाजपा का कोई नेता इलाके में आए तो उसे काट डालो। सुरजु टेकाम ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार बेटी पढ़ाओ योजना नहीं, बेटी पटाओ योजना चला रही है। इनके बजरंगबली में दम है तो बहू-बेटियों की इज्जत बचा लें। इसके बाद सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा नेता सोमवार को इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया। इसके बाद सड़क पर प्रदर्शन जारी है। 

विज्ञापन




मणिपुर हिंसा के खिलाफ थी जनसभा, और प्रदर्शन
दरअसल, मणिपुर हिंसा के नाम पर कांग्रेस और सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले रविवार को नव गठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मानपुर मुख्यालय में प्रदर्शन और जनसभा थी। इस दौरान चक्का जाम, धरना और केंद्रीय नेताओं के पुतले की अर्थी निकालकर दहन किया गया। जनसभा में कांग्रेस के स्थानीय विधायक इंद्र शाह मंडावी भी मंच पर मौजूद थे। इसी सभा में आदिवासी नेता सुरजु टेकाम ने  विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस और भाजपा नेताओं पर विवादित बयानबाजी की। इसका वीडियो वायरल है। 
विज्ञापन




चुनाव के समय भाजपा नेता आएं तो काट डालो
मंच पर आदिवासी नेता सुरजु टेकाम वीडियो में केंद्र सरकार के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें कह रहे हैं कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नहीं बेटी पटाओ योजना सरकार चला रही है। जब मणिपुर जल रहा था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में घूम रहे थे। संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा नेताओं का नाम लेकर कहा कि, तुम्हारे बजरंग बली की औकात है तो बहन-बेटियों की इज्जत बचाकर दिखाएं। कहा कि भाजपा नेता चुनाव के समय आएं तो काट डालो, उसकी जिम्मेदारी सुरजु टेकाम ले रहा है।

विज्ञापन


विरोध में सड़क पर चक्काजाम कर भाजपा का प्रदर्शन
वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसके विरोध में सोमवार को भाजपा नेता सड़क पर उतर आए। वह एकजुट होकर मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मानपुर मुख्यालय के सामने चक्काजाम कर दिया है और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने थाने का गेट बंद कर दिया है। हालात से निपटने के लिए मौके पर पुलिस मौजूद है। 



सांसद संतोष पांडेय ने कहा, सीएम के संरक्षण में सुरजू का बयान
भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि, सुरजु टेकाम ने मानपुर के बस स्टैंड में सीधे-साधे आदिवासियों के सामने जो भाषण दिया है, वह सिर्फ स्थानीय विधायक के इंद्र मंडावी और भूपेश बघेल के संरक्षण के कारण ही दे सका है। उन्होंने कहा कि, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम वहां किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। सुरजु टेकाम ने चुनाव को प्रभावित करने का काम किया है। उन पर सभी आईपीसी की धारा लगनी चाहिए और तत्काल दंडित करना चाहिए। कहा कि, स्पष्ट हो रहा है कि सुरजु टेकाम ने ही हाल ही में देवी दुर्गा की प्रतिमा को खंडित करने का काम किया है। 

विधायक इंद्र शाह मंडावी बोले- बयान की निंदा करता हूं
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक इंद्र शाह मंडावी ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार कोई सफाई नहीं दे रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। कहा कि, मंच से जो बोला गया वे उस बयान की निंदा करते हैं। कहा कि, वह और कांग्रेस पार्टी सुरजू टेकाम के बयान से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, वे वहां जाकर बैठे जरूर थे। उन्होंने सुरजु को ऐसा बोलने से मना भी किया था। कांग्रेस संविधान को मानने वाली पार्टी है। मणिपुर हिंसा को लेकर कहा कि, केंद्र और बीजेपी कुछ ठोस कदम नहीं उठा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें