मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि नगरनार पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी की गांजे की बड़ी खेप की तस्करी होने वाली है। इसके बाद नगरनार टीआई विकास कुमार ने एक टीम बनाकर छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर धनपुंजी में चेकिंग शुरू की। इस दौरान ओडिशा से जगदलपुर की ओर आ रही ऑटो पुलिस को देखकर तेजी से मुड़ने लगी और उसमें बैठे चार लोग ऑटो छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने दौड़कर पकड़ा।
इसके बाद ऑटो की चेकिंग की गई तो उसमें 35 किलो गांजा मिला। इसके बाद चारों से पूछताछ की तो उन्होंने ओडिशा से इस गांजे को खरीद कर यूपी ले जाने की बात कही। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अमित पटेल पिता राम अवधेश, रंजीत पटेल पिता विजय बहादुर पटेल, जउआद अली पिता गुलशन, लव कुश पिता रघुराई बताया। चारों तस्कर प्रयागराज उत्तर प्रदेश के रहे वाले हैं,। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।