फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल भाई की कहानी: भाभी से हो गई मोहब्बत, बड़ा भाई बन रहा था रोड़ा; मालिश के बहाने गला दबाकर ले ली जान

Mon, 11 Mar 2024 08:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक भाभी से अवैध संबंधों के चलते युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी थी।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुकदूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भाभी से अवैध संबंध के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गला दबाकर की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार होने की तैयारी में था, इससे पहले पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

विज्ञापन


कुकदूर थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र ने बताया कि मृतक का नाम बिरसु राम (33) पुत्र पंचम सैयाम निवासी ग्राम बांगर है। आरोपी का नाम भीम सैयाम (21) पुत्र पंचम सैयाम है। दोनों सगे भाई थे। आरोपी भीम सैयाम ने अपने बड़े भाई बिरसु की सात मार्च को हत्या कर दी थी। दूसरे दिन आठ मार्च को आरोपी अपने मृतक भाई का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था। भीम सैयाम सभी से यह बताया कि उसके भाई की मौत शराब पीने से हुई, लेकिन ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला की बिरसु राम की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने भीम सैयाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर भीम सैयाम ने बताया कि उसका अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। दोनों के प्रेम में उसका बड़ा भाई रोड़ा बन रहा था। सात मार्च को उसका भाई शराब के नशे में सोया हुआ था। इसी दौरान गले की मालिश करते-करते मौका पाकर दोनों हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें