फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पिस्टल की नौक पर ट्रैक्टर चालकों से करता था अवैध वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2024 10:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

सक्ती जिले में ट्रैक्टर चालकों को पिस्टल दिखाकर अवैध रूप से वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक कट्टा और पिस्टल को बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले में बुधवारी बाजार के पास ट्रैक्टर चालकों को पिस्टल दिखाकर अवैध रूप से वसूली करने वाले आरोपी संदीप कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक कट्टा और पिस्टल को बरामद किया गया है। आरोपी पर धारा 341, 387, 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाने में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, सक्ती पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने ट्रैक्टर चालकों को रोककर रखा है और पिस्टल दिखाकर जबरदस्ती पैसे की उगाही की जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची, जहां संदीप कुमार गुप्ता निवासी सक्ती को पुलिस में गिरफ्तार किया। आरोपी संदीप कुमार गुप्ता के पास से एक एयर पिस्टल और देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। वहीं, आरोपी के पास से एक वेब न्यूज का आई कार्ड भी मिला है। आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ धारा 341, 387, 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसपी अंकिता शर्मा ने सक्ती जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस तरह से जो कोई भी पिस्टल लेकर लोगो को डरा धमका रहा है। उन पर कार्रवाई करें, शहर या गांव क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वाले अपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें