फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: चॉकलेट का लालच देकर बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पिता बोला- बच्ची घर पर अकेली थी

Thu, 14 Dec 2023 07:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में पुलिस ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी थाना क्षेत्र में रहने वाली छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपी धरम लाल सूर्यवंशी ने चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, छह साल की मासूम बच्ची ने अपने घर जाकर उसके साथ हुए घटना को लेकर अपने माता-पिता को जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता ने नैला चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने बताया कि 13 दिसंबर की शाम को बच्ची घर पर अकेली थी, तभी धरम लाल सूर्यवंशी आया और चॉकलेट का बहाना देकर अपने घर ले गया। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। नैला चौकी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी संगम राम ने बताया कि आरोपी धरम लाल सूर्यवंशी (43) को घेरा बंदी कर ग्राम सरखो से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी धरम लाल सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें