फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टर से निकाला था नंबर: महिला को कॉल करके परेशान करता था लैब टेक्नीशियन, पति के साथ मिलकर कर दी थी हत्या

Thu, 16 Nov 2023 07:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। बार-बार कॉल से परेशान होकर पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तोयनार थाना क्षेत्र में सात नवंबर को तारूण अरविंद नाम के युवक का शव मिला था। मृतक के सिर पर गंभीर चोंट आने से मौत होना शव मिला था। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराये जाने पर पता चला कि के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हुई। वहीं, अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना की जांचे के दौरान दो संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले। संदेह के आधार पर आरोपी रमेश यालम से घटना के सबंध में बारिकी से पूछताछ की गई। पूछताछ पर आरोपी ने बतााया कि तारूण अरविंद जिला अस्पताल में लेब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत था। मेरी पत्नी सिकल-सेल से पीड़ित है, जो समय-समय पर  ब्लड की जांच के लिए जिला अस्पताल जाती थी। ब्लड टेस्ट के लिए रजिस्टर में नाम और मोबाइल नंबर दर्ज था। तारूण अरविंद ने मेरी पत्नी से स्किल सेल के सबंध में लगातार बात करता रहता था। 

रमेश यालम ने बताया कि बाताचीत के दौरान तारूण अरविंद ने मेरी पत्नी से मेरे बारे में पूछा तो पत्नी ने बता दिया कि तेलंगाना में नौकरी करता हूं। इसके बाद तारूण लगातार फोन करके पत्नी को परेशान करता था, जिसकी सूचना पत्नी ने मुझे दी। इसके बाद रमेश यालम के तेलंगाना से अपने घर वापस आया। रमेश यालम ने पत्नी से फोन कराकर उसे धनोरा सीसी रोड के पास मिलने के लिए बुलाया। तारूण अरविंद अपनी मोटरसाइकिल से धनोरा सीसी रोड के पास आया, जिसे रमेश यालम और उसकी पत्नी लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना में उपयोग की गई लाठी और मृतक के मोबाइल को पास के खेत में छुपा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना उपयुक्त लाठी और मोबाइल को आरोपी के निशानदेही पर बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना तोयनार में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें