फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अपनों का आशीर्वाद लेने आज जांजगीर और महासमुंद में रहूंगा': छत्तीसगढ़ आने से पहले PM मोदी ने किया ट्वीट

Tue, 23 Apr 2024 11:40 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

PM narendra Modi chhattisgarh visit: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम मोदी 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान पहली बार राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM narendra Modi chhattisgarh visit: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम मोदी 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान पहली बार राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके आगमन को लेकर एडवायजरी जारी कर दी गई है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि अपनों का आशीर्वाद लेने आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर और महासमुंद में रहूंगा'। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि 'लोकसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को देश में हर तरफ जनता-जनार्दन का समर्थन मिल रहा है। उत्साह से भरे इसी माहौल में आज दो राज्यों के अपने परिवारजनों के बीच रहूंगा। सुबह करीब 10:45 बजे राजस्थान के टोंक-सवाईमाधोपुर, दोपहर बाद लगभग 2:45 बजे छत्तीसगढ़ के जांजगीर-;चांपा और शाम करीब 5 बजे महासमुंद में अपनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।'
 

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'विकसित भारत के विश्वकर्मा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत, वंदन, अभिनंदन है। छत्तीसगढ़ की जनता आज कह रही है, "मेरे वोट देने का रीज़न है, क्योंकि मोदी के पास विजन है"।
विज्ञापन




पीएम मोदी दो दिन में छत्तीसगढ़ में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे 23 और 24 अप्रैल को जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा में चुनावी सभायें लेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर में हेलीकॉप्टर से रायगढ़ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से जांजगीर-चांपा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब तीन बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के बाराद्वार गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी पदाधिकारियों ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री मंगलवार शाम को पांच बजे धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। बीजेपी पदाधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार सुबह रायपुर से सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वहां से रायगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की 23 और 24 अप्रैल की दो दिवसीय यात्रा से पहले रायपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा में कुल 600 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा बलों को तैनात करने के अलावा दो हजार से अधिक फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। 
 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें