छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा के दौरे के दौरान पीएम मोदी अपने खास अंदाज में नजर आए।
पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग खूब वक्त बिताया और बच्चों के सवालों के जवाब अपने अंदाज में देकर उनकी जिज्ञासा शांत की। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने मौका मिलने पर फिर से बच्चा बनने की इच्छा जाहिर की।
इस दौरान पीएम मोदी ने यहां एक बच्चे के साथ संगीत की भी खूब जुगलबंदी की। एक बच्चे ने कुर्सी को तबले के तौर पर प्रयोग कर जब स्थानीय लोकगीत को गुनगुनाया तो यह देखकर पीएम मोदी खुद को रोक न सके और बच्चे के साथ जुगलबंदी में लग गए। यह देख कर बाकी सभी बच्चे में काफी उत्साहित नजर आए।
बच्चों से बातचीत में मोदी ने कहा कि जीवन का सबसे ज्यादा आनंद बच्चा बने रहने का है। बड़े हो जाते हैं, तब हमें उसका महत्व पता चलता है। अगर ईश्वर मुझसे पूछे कि क्या चाहते हो, तो मैं कहूंगा कि वापस बच्चा बनना चाहूंगा।
प्रधानमंत्री शनिवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जनजाति बहुल दक्षिण बस्तर जिले के मुख्यालय दंतेवाड़ा केपास ग्राम जावंगा स्थित एजुकेशन सिटी परिसर के ऑडिटोरियम में जनजातीय छात्र-छात्राओं से बातचीत कर रहे थे।
देखें विडियो
https://www.facebook.com/narendramodi/videos/vb.177526890164/10155619507250165/?type=2&theater