छत्तीसगढ़ के एक गांव में बिजली का करंट लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि एक गाय की तलाश में निकले चारों लोग करेंट की चपेट में आ गये और मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार जिले के गुरुर थानांतर्गत पौड़ कोचवाही गांव में एक किसान की गाय गुम हो गई थी, जिसकी तलाश के लिये गांव के भूपेंद्र साहू, लोमेन्द्र, लोकेश्वर कुंजाम और तोमेश निकले हुये थे।
माना जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जंगली जानवरों को मारने के लिये एक खेत में तार लगा कर बिजली का करंट लगा रखा था। चारों लोग इसी तार की चपेट में आ गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक साथ चार लोगों की इस मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।