फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: 8वीं पास युवाओं के लिए निकली है बंपर भर्ती, मिल रही है शानदार सैलरी, नवा रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प कल

Thu, 23 Mar 2023 03:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। आपके नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। आपको नौकरी मिल सकती है। आप रोजगार पाकर अपने सपने पूरे कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। आपके नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। आपको नौकरी मिल सकती है। आप रोजगार पाकर अपने सपने पूरे कर सकते हैं। दरअसल, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से 24 मार्च को नवा रायपुर के कमर्शियल कॉम्पेलक्स राखी सेक्टर 25 में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इसमें बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस कैंप में 8वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर का सभी वर्गों के व्यक्ति लाभ उठा सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए यह कैंप लगाया जा रहा है। जिला रोजगार विभाग रायपुर के उपसंचालक एओ लॉरी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अलर्ट एसजीएस प्रायवेट लिमिटेड रायपुर ने सिक्यूरिटी गार्ड, असिस्टेंट सुपरवाइजर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और कारपेंटर के 225 पदों पर भर्ती होगी। इसमें कम से कम 8वीं से स्नातक पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। सलेक्ट होने वाले युवाओं को आठ हजार से चौदह हजार रुपए सैलरी मिलेगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें