फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: छोटी मेहरा और सुखनंदन ने जीता गोल्ड, 4 पदक हासिल कर बढ़ाया कबीरधाम का मान

Thu, 23 Mar 2023 02:32 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

21वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 को पैराओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा छत्रपति शिवाजी स्टेडियम पुणे (महाराष्ट्र) में दिनांक 17 से 20 मार्च  2023 को आयोजित की गई। 
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ियों एवं कोच का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के दिव्यांग एथलीट छोटी मेहरा और सुखनंदन निषाद ने पैराओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 21वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा पुणे में किया कमाल कर दिखाया। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर तीन स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ के साथ कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन


सुखनंदन निषाद ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का एफ 42 कैटेगरी के 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मैडल हासिल किया और भारत का सबसे तेज धावक बनने का गौरव मिला। सुखनंदन निषाद ने लांग जम्प में भी कांस्य पदक सहित कुल दो पदक जीते। कबीरधाम जिले के छोटे कद की दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा का भी प्रतियोगिता में दबदबा देखने को मिला। सीनियर वर्ग में एफ 40 वर्ग की खिलाड़ी छोटी मेहरा ने गोला फेंक एवं चक्र फेंक दोनों स्पर्धा में दो गोल्ड मैडल प्राप्त किए। 

21वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 को पैराओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा छत्रपति शिवाजी स्टेडियम पुणे (महाराष्ट्र) में दिनांक 17 से 20 मार्च  2023 को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत के 28 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से आठ दिव्यांग खिलाड़ी एवं कोच व मैनेजर समेत कुल 11 सदस्यीय टीम ने छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ टीम का कोच वसीम रजा एवं टीम मैनेजर निरंजन साहू को नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पैरा स्पोर्ट्स के सचिव डिकेश टंडन  भी टीम के साथ शामिल थे।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ टीम कोच प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरैशी ने बताया कि कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह के कुशल दिशा निर्देश पर करपात्री स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें स्वयं पुलिस कप्तान एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के द्वारा समय-समय पर अपनी उपस्थिति देकर युवक-युवतियों तथा खिलाड़ी गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाता है। 

इन चयनित खिलाड़ियों को आगामी अंतराष्ट्रीय एवं एशियाई पैरा ओलंपिक चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन सभी विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों का कवर्धा आने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, द्वारा दोनों खिलाड़ियों एवं कोच का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें