फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा को पिकअप ने मारी टक्कार, बुजुर्ग की मौत, एक घायल

Sun, 11 Dec 2022 04:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा चांपा मुख्य मार्ग में कोथारी नाका के समीप एक्टिवा में तेज स्पीड से आ रहे पिकअप ने टक्कर मारी। टक्कर में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एक्टिवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा को पिकअप ने टक्कार मार दी, जिससे मौके पर ही एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक्टिवा में टक्कर मारने वाला  पिकअप चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


जांजगीर चांपा जिले के मड़वा निवासी 90 वर्षीय महेतरीन बाई गांव में ही रहने वाले 19 वर्षीय देवराज  के साथ कोरबा के मानिकपुर में अपने रिश्तेदार के घर किसी कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रविवार की सुबह मानिकपुर से अपने गांव मड़वा के लिए निकले थे। कोरबा चांपा मुख्य मार्ग में कोथारी नाका के समीप एक्टिवा सवार सड़क किनारे एक्टिवा को खड़ा कर शौच के लिए गया हुआ था, वापस आते ही एक्टिवा पर बैठे ही थे कि चांपा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। 

हादसे में बुजुर्ग मेहतरीन बाई की मौके पर ही मौत हो गयी, साथ ही एक्टिवा सवार देवराज घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक मौका देख फरार हो गया। स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना 112 को दी। घायल को अस्पताल के लिए भेजा गया। उरगा पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल भेजा। उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि पुलिस ने पिकअप वाहन को ज़ब्त कर थाना भेज दिया है, उसका चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें