फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'PM मोदी ने छत्तीसगढ़ को 6 गुना बजट दिया': ओपी चौधरी बोले- रेलवे स्टेशनों को चमकाने से कांग्रेस भयभीत

Mon, 07 Aug 2023 10:58 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को रेलवे के क्षेत्र में यूपीए सरकार से 6 गुना ज्यादा बजट दिया है।
विज्ञापन
ओपी चौधरी, प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ बीजेपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को रेलवे के क्षेत्र में यूपीए सरकार से 6 गुना ज्यादा बजट दिया है। मोदी सरकार 1400 सौ करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च कर छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशन को आधुनिक बना रही है तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। जब भी केंद्र सरकार विकास कार्य करती है, तब कांग्रेस को टेंशन हो जाती है कि अब उनका क्या होगा?

विज्ञापन




ओपी चौधरी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब वर्ष 2009 से 14 तक रेलवे के लिए केवल 311 करोड रुपए का बजट प्रावधान किया गया था जबकि मोदी जी की सरकार आने के बाद 14 से 19 के कार्यकाल के लिए बजट के लिए 6 गुना प्रावधान किया। केंद्र की मोदी सरकार का  वर्ष 2023 का जो बजट है वह कांग्रेस के वर्ष 12/ 13 वर्ष की तुलना में 9 गुना है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए रेलवे को आधुनिक करना बेहद जरूरी है। रेलवे को अत्याधुनिक बनाने के लिए कई बार कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, कई कार्य चलने के कारण कई बार समय की दिक्कत आती है, लेकिन यह सब विषय कुछ समय में खत्म हो जाएंगे।  आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए बड़े-बड़े काम हो रहे हैं। उसकी  सुविधा और लाभ आने वाले समय में जनता को बड़े स्तर पर मिलेगी।

'कांग्रेस ने दीमक की तरह काम किया'
उन्होंने कहा कांग्रेस किस मुंह से आरोप लगाती है। उसने 70 साल में रेलवे के लिए क्या किया। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कौन सा ठोस कदम उठाया। केवल दीमक की तरह काम किया और आज पीएम मोदी जब रेलवे बजट में 9 गुना की वृद्धि कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ को 6 गुना बजट दे रहे हैं तो कांग्रेस और भूपेश बघेल के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता भली-भांति समझ रही है और आने वाले समय में इसका जरूर जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें