फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IED Blast: सुकमा में आईईडी ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत, मवेशियों को चराने गई थी कवासी सुक्की

Mon, 12 Aug 2024 01:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा कि यह आईईडी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था।
विज्ञापन
आईईडी विस्फोट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले में एक बार फिर से नक्सलियों के लगाए गए आईईडी का शिकार एक ग्रामीण को होना पड़ा। यहां आईडी की चपेट में आकर एक महिला की मौके पर मौत हो गई। मामला थाना किष्टाराम के ग्राम डब्बामरका का है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम डब्बामरका की महिला कवासी सुक्की (27) की नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के कारण मौत हुई। महिला रोजमर्रा की तरह गाय चराने अपने गांव से निकली थी। इसी दौरान आईईडी पर पैर पड़ने से ये हादसा हुआ। दो दिन ही नक्सली संगठन ने बीजापुर में आईईडी की चपेट में आकर बच्ची की मौत के मामले पर माफीनाम जारी किया था और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की बात कही थी।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इस मामले पर कहा कि नक्सलियों द्वारा मनमाने तौर पर जगह-जगह लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर निर्दोष ग्रामीणों की मौत के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मामले में नक्सलियों के खिलाफ अपराध थाना किष्टाराम में पंजीबद्ध किया जा रहा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें