फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली घायल, गिरफ्तार

Tue, 01 Feb 2022 06:19 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बीजापुर।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में एक नक्सली गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल नक्सली को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल नक्सली की पहचान बदरू मोडीमय उर्फ डल्ला के रूप में हुई है। घटनास्थल से दो भरमार बंदूक, विस्फोटक और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन


जवानों और नक्सलियों के बीच तकरीबन आधे घंटे तक चली गोलीबारी में किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है। एएसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि तर्रेम क्षेत्र के पेगडापल्ली से कोबरा 210 की गश्त पर निकली थी। उसी दौरान सुकनपल्ली के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसके बाद नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। वहीं, एक घायल नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें