फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह के दौरे पर डिप्टी CM शर्मा बोले: आज का दिन राज्य में आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए मील का पत्थर साबित होगा

Sun, 22 Jun 2025 01:08 PM IST
अमन कोशले एएनआई, रायपुर

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दौरे को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वे दोपहर करीब दो बजे भूमि पूजन स्थल पर पहुंचेंगे। ढाई बजे संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दौरे को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वे दोपहर करीब दो बजे भूमि पूजन स्थल पर पहुंचेंगे। ढाई बजे संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान हमारे विधायक, एचओडी, डीन, प्रोफेसर और विभिन्न विश्वविद्यालयों के व्याख्याता आएंगे। राज्य के उच्च न्यायालय और अन्य न्यायालयों के अधिवक्ता फोरेंसिक साइंस के छात्रों और व्याख्याताओं के साथ आएंगे।
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ में फोरेंसिक साइंस के विकास और आपराधिक न्याय प्रणाली में तीन नए कानून पेश करने के बाद फोरेंसिक साइंस के प्रभाव पर चर्चा होगी। आज का दिन छत्तीसगढ़ में आपराधिक न्याय प्रणाली के लिए मील का पत्थर साबित होगा। केंद्रीय गृह मंत्री सीएम विष्णुदेव साय के साथ अबूझमाड़ जाएंगे और कमांडरों (सेना के) और ग्रामीणों से मिलेंगे। इस दौरान कैंप का दौरा करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि घुसपैठियों की सूचना देने के लिए एक टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई ऑटोमेशन नहीं है, इसलिए आपके पास जो भी जानकारी है, उसे विस्तार से बता सकते हैं। जिला स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। नक्सलवाद पर उन्होंने कहा कि सात राज्यों से डीजीपी और एडीजीपी आएंगे और माओवाद को कैसे खत्म किया जाए, इस पर चर्चा होगी। तय समयसीमा के भीतर बस्तर को 'लाल आतंकवाद' से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें