फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीबी: खनिज के अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई, जेसीबी, हाइवा और दो ट्रैक्टर जब्त

Sun, 22 Jun 2025 12:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में उड़नदस्ता दल की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
खनिज के अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में उड़नदस्ता दल की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामले में कार्रवाई की जा रही है। उड़नदस्ता दल ने बीते दिनों चैनपुर और चिवटीमार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया। 
विज्ञापन


ग्राम सोनबरसा से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए एक हाइवा वाहन को जब्त कर थाना नागपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके पूर्व ग्राम पंचायत हरचोका स्थित रेत खदान से अवैध रेत उत्खनन करते पाए गए एक जेसीबी मशीन एवं एक हाइवा वाहन को जब्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम सेमरिया में स्वीकृत रेत भंडारण स्थल से 20 घन मीटर रेत अवैध रूप से पाए जाने पर जब्त की गई। उक्त प्रकरणों में संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशानिर्देशों के अनुसार 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत खदानों से रेत खनन पूर्णतः प्रतिबंधित रहता है। इस अवधि में रेत की आपूर्ति केवल स्वीकृत भंडारण स्थलों से की जा सकती है। वर्तमान में जिले में रेत भंडारण उपलब्ध है, जहां से रेत की सहज आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। खनिज विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकृत स्रोतों से ही रेत प्राप्त करें तथा अवैध खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी तत्काल विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें