फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: एक दिन बाद भी युवक का नहीं मिला कोई सुराग, नहाने के दौरान घुन्नी तालाब में था डूबा; तलाश जारी

Mon, 11 Dec 2023 03:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

सुबह से गोताखोर की टीम ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। तालाब में जाली भी लगाई गई है। तालाब के पचरी के पास से साबुन और कपड़े मिले हैं।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 का रहने वाले आनंद तंबोली का एक दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। रविवार की दोपहर दो बजे घुन्नी तालाब में नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान वह तालाब में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन


बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि वार्ड नं-5 के रहने वाले आनंद तंबोली (18) रविवार दोपहर दो बजे घुन्नी तालाब में एक बच्चे के साथ नहाने आया हुआ था। तालाब में नहाने के दौरान वह पानी में डूब गया, जिसकी जानकारी छोटे बच्चे ने आनंद तंबोली के परिजनों को दी थी। इसके बाद से ग्रामीणों की मदद युवक की तलाश तालाब में की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

इसके बाद शाम को जांजगीर के गोताखोरों की टीम बुलाकर युवक की खोजबीन शुरू की गई। रात में खोजबीन रोक दी गई थी। सोमवार की सुबह से गोताखोर की टीम ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। तालाब में जाली भी लगाई गई है। तालाब के पचरी के पास से साबुन और कपड़े मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें