फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बन रहा मानसून का नया सिस्टम, अब प्रदेशभर में हो सकती है झमाझम बारिश, जानें...

Sat, 24 Aug 2024 10:48 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दोनों बारिश की गतिविधियां बढ़ गई है। प्रदेशभर में अच्छी बारिश हो रही है। आज शनिवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दोनों बारिश की गतिविधियां बढ़ गई है। प्रदेशभर में अच्छी बारिश हो रही है। आज शनिवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ बारिश की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर पर चक्रवती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव वाले क्षेत्र का केंद्र तक स्थित है। इसके साथ ही समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके वजह से प्रदेश भर में आज बारिश के आसार हैं। 

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है। इसके साथ ही सभी संभागों के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के एक दो जगहों पर घर चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं से जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें