फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए चाचा का कत्ल: पटवारी के सामने ही भतीजों ने पत्थर से कुचल दिया सिर, भागते समय पुलिस ने पकड़ा

Thu, 02 Feb 2023 08:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही दोनों आरोपी भाग निकले। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में गुरुवार को जमीन विवाद के चलते दो युवकों ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। चाचा जमीन के सीमांकन को लेकर पटवारी दफ्तर पहुंचा था। वहीं पर आरोपी भी पहुंच गए और पटवारी व रेवेन्यु इंस्पेक्टर के सामने पत्थर से सिर कुचलकर चाचा को मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के सोनलोहर्षि गांव से खोलबहरा साहू (67) तनोद गांव में जमीन का सीमांकन कराने के लिए पहुंचा था। वह पटवारी कार्यालय के सामने बैठा और पामगढ़ रेवेन्यु इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह अपने ऑफिस में सीमांकन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसका भतीजा संतोष साहू अपने भाई उत्तम के साथ वहां पहुंच गया। दोनों भाई सीमांकन का विरोध करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हंगामा बढ़ता देख पटवारी ने दोनों भतीजों से भी आवेदन देने के लिए कहा। इस बीच संतोष और उत्तम ने अपने चाचा से हाथापाई करना शुरू कर दिया। दोनों को पटवारी और आरआई ने रोकने का प्रयास किया और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने को कहा। इस पर तीनों दफ्तर से बाहर निकल गए। बाहर भी उनका विवाद जारी रहा। आरोप है कि इस दौरान दोनों भाइयों ने पत्थर से चाचा का सिर फोड़कर हत्या कर दी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें