फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: प्रधानमंत्री सड़क योजना के संधारण कार्य में लापरवाही, कार्यपालन अभियंता ने की सख्त कार्रवाई

Thu, 04 Jul 2024 04:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामनुजगंज में कार्यपालन अभियंता के द्वारा संधारण देयक 11 लाख रुपये शून्य किया गया और संधारण कार्य की अवधि छह माह बढ़ाई गई। कार्यपालन अभियंता के निर्देश के बाद पूरे जिले में संधारण अवधि में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का तेजी से संधारण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना परियोजना क्रियान्वयन इकाई बलरामपुर के अंतर्गत विकासखंड वाड्रफनगर पांच सड़कों के संधारण अवधि में संधारण कार्य नहीं किए जाने पर अभियंता सच्चिदानंद कांत के द्वारा संधारण देयक राशि 11 लख रुपये को शून्य किया गया। वहीं, संधारण की अवधि छह माह अतिरिक्त बढ़ाई गई। कार्यपालन अभियंता के निर्देश के बाद संधारण अवधि में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का तेजी के साथ दुरुस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता के द्वारा उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश पर सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान अंबिकापुर रामानुजगंज रोड से पुरुषोत्तमपुर मार्ग, रामानुजगंज वाड्रफनगर नगर रोड से गम्हरिया मार्ग, महावीरगंज सनवाल रोड से सिलाजु खास, पीपरोला पटेल पारा से पीपरोला गमहार टोला, महावीरगंज सनवाल रोड से इंदरपुर स्कूल मार्ग, महावीरगंज सनवाल रोड से चेरवाडीह, जामवंतपुर से नेहरूनगर।

कामेश्वरनगर बाजारपारा से धोली खास सहित अन्य सड़कों का संधारण अवधि के बाद भी साधारण ठेकेदार के द्वारा नहीं किया गया था, जिस पर कार्यपालन अभियंता के द्वारा संधारण देयक 11 लाख रुपये शून्य किया गया और संधारण कार्य की अवधि छह माह बढ़ाई गई। कार्यपालन अभियंता के निर्देश के बाद पूरे जिले में संधारण अवधि में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का तेजी से संधारण कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें