फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक, पहले जलाई गाड़ियां फिर की ठेकेदार की हत्या

Mon, 19 Mar 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले कम होने की बजाय बढ़ते जा रहे हैं। इस बार छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है। यह घटना बीजापुर के कोइटपल इलाके की है। यहां नक्सलियों ने 4 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जिस जगह आग लगाई गई वहां पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। यही कारण था कि वहां गाड़ियां खड़ी थीं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह सड़क तुमनार से कोइटपाल के बीच बनाई जा रही थी। जिसमें नक्सलियों ने चार वाहनों को तो आग लगाई ही साथ ही ठेकेदार का अपहरण भी कर लिया। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। आपको बता दें कि चार वाहनों में दो जेसीबी और दो मशीनें थी। वहीं जिसकी हत्या की गई है वह ठेकेदार कुरूद का रहने वाला है। सबसे पहले तो नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या की और बाद में उसके शव को आगजनी वाले स्थान पर ही फेंक कर चले गए। 

इससे पहले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया था। इस हमले में 9 सेना के जवान शहीद हुए थे। साथ ही कुछ जवान घायल भी हुए। जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया और कई नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई। इस हमले में अधिकारियों का कहना है कि सीआरपीएफ की 212वीं बटालियन के जवान एंटी सैंडमाइन व्हीकल में सवार थे। जंगल के भीतर दुर्गम इलाके में नक्सलियों ने एक शक्तिशाली विस्फोट से वाहन को उड़ा दिया। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ जैसे पिछड़े इलाके में सरकार विकास कार्य करने में पीछे नहीं है। लेकिन यहां नक्सली विकास कार्यों में आए दिन बाधा पहुंचाते रहते हैं। गाड़ियों को आग के हवाले करने के पीछे का कारण भी सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाना था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें