फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, RIMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

Sat, 17 Mar 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
विज्ञापन

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक राजद सुप्रीमो की तबीयत खराब हो जाने की वजह से उन्हें रांची के आरआईएमएस (RIMS) हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस दौरान लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार (17 मार्च) को रांची की विशेष सीबीआई अदालत में दुमका कोषागार मामले की सुनावाई टाल दी गई। कोर्ट ने अब इस मामले में लालू यादव को 19 मार्च को पेश होने को कहा है। गौरतलब है कि बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा के खिलाफ चौथे चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार से कथित 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाने वाली थी, लेकिन अब इस मामले की सुनवाई 19 मार्च को होगी। 
 
इससे पहले अदालत ने गुरुवार को लालू प्रसाद यादव के वकील की दाखिल की गई उस याचिका पर अपना फैसला टाल दिया था, जिसमें लेखाकार जनरल (1990 के दशक) के तीन अधिकारियों को मामले में पार्टी बनाए जाने की मांग की गई थी। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने शुक्रवार को उक्त याचिका स्वीकार कर ली थी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि इस मामले में लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा के अलावा 29 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में पूर्व आईएएस अधिकारी और पशुपालन अधिकारी भी शामिल हैं। इससे पहले अदालत द्वारा चारा घोटाले के तीन मामलों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद को और दो मामलों में जगन्नाथ मिश्रा को भी दोषी ठहराया जा चुका है।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें