फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने बस को आग लगाई, सुरक्षाबलों पर चलाईं गोलियां 

Sun, 15 Sep 2019 10:14 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने रविवार को एक बस से यात्रियों को जबरन उतारने के बाद उसमें आग लगा दी और उसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों पर गोलियां भी चलाईं। एक अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों ने उसूर थानाक्षेत्र के तहत आने वाले सीतापुर में सुरक्षा बलों के शिविर के पास एक निजी बस को शाम करीब चार बजे के आस-पास रोका और उसे आग लगा दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, यात्रियों से बस से उतरने को कहा गया था और इसलिए किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। बस उसूर से बीजापुर जा रही थी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल जब कुछ समय बाद घटनास्थल पर पहुंचे, उनका इंतजार कर रहे नक्सलियों ने उनपर गोलियां चला दीं।

अधिकारी ने कहा, दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलियां चलने के बाद, नक्सली पास के जंगलों में फरार हो गए। इस गोलीबारी में किसी भी पक्ष से कोई भी हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें