फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायराना करतूत: कांकेर में लाल आतंक की दहशत, नक्सलियों ने युवक को घर से अगवा कर की हत्या

Wed, 12 May 2021 10:08 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

कांकेर जिले के  आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के पालूरेमटा गांव में युवक अपने घर में सो रहा था, इसी दौरान 15 से 20 नक्सली गांव में घुस गए।  पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। 
विज्ञापन
नक्सली (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने गांव में घुसकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। घटना कांकेर जिले की है। 

विज्ञापन


मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के पालूरेमटा गांव में सोमवार की देर रात 15 से 20 नक्सली पहुंचे थे। जिसमें तीन से चार नक्सली गांव के अंदर गए और घर में सो रहे सुखधर गावेड़ नाम के युवक को अपहरण कर अपने साथ ले गए और गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं नक्सलियों ने गांव में लोगों से कहा कि पुलिस की मुखबिरी करने का यही अंजाम होगा। युवक का शव गांव के बाहर एक खेत में फेंककर नक्सली भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें