फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: मुखबिरी के शक में धारदार हथियार से नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, टावर में लगाई आग

Fri, 05 Apr 2024 12:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
विज्ञापन
मोबाइल टावर में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से एक ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी और घटनास्थल पर पर्चे भी फेंके। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों द्वारा ग्रामीण को मौत की घाट उतार दिया। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पूरा मामला नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के पिटेमेटा गांव का है, जहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण प्रेम सिंह घावड़े की धारदार हथियार से हत्या कर दी और वहां लगे मोबाइल टावर में भी आग लगा दी, इसके साथ ही घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा पर्चे भी फेक गए। जिसमें मृतक पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें