फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: चावल बांट रहे कांग्रेस नेता पर नक्सलियों ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से किया हमला, मौके पर ही मौत

Sat, 19 Oct 2024 05:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता व सोसाइटी संचालक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों ने उसूर में एक कांग्रेस नेता व सोसाइटी संचालक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण मालूम नहीं पड़ा है, लेकिन कुछ समय पहले नक्सलियों द्वारा कांग्रेस नेता को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मारुड़बाका निवासी पूर्व सरपंच, उसूर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री व सोसाइटी संचालक तिरुपति भंडारी (35) शनिवार की शाम करीब चार बजे के आसपास उसूर में टेकमेटला मार्ग पर स्थित सोसाइटी में चावल बांट रहे थे। इसी दौरान पांच से छह नक्सली सादे वेशभूषा में आये और तिरुपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

नक्सलियों ने तिरुपति की हत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि नक्सलियों द्वारा उसे पहले धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें