नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि महाराष्ट्र के अहरी एरिया इंचार्ज डीवीसीएम कमांडर व एक ग्रामीण बीमारी की हालत में इलाज कराने जा रहे थे, उन्हें पुलिस जवानों ने हिरासत में ले लिया है।
नक्सलियों के पश्चिम बस्तर और दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन कमेटी ने प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों का आरोप है कि नक्सली नेता महाराष्ट्र के अहरी एरिया इंचार्ज डीवीसीएम कमांडर विकास उर्फ जट्टी चैनु बीमारी की हालत में इलाज कराने फरसेगढ़ के रास्ते से जा रहे थे, तभी सोमनपल्ली के पास पुलिस जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया है। नक्सलियों ने प्रेस नोट में कहा है कि नक्सली नेता के साथ एक ग्रामीण विज्जु वेंडजा को भी गिरफ्तार किया गया है। नक्सलियों का आरोप है कि दोनों को यातनायें दी जा रही है।
नक्सली नेताओं ने गिरफ्तार नक्सली नेता को कोर्ट में पेश कर मुफ्त इलाज करने और ग्रामीण विज्जु वेंडजा को निशर्त रिहा करने की मांग की है। नक्सलियों का कहना है कि गिरफ्तार नक्सली नेता विकास को अगर कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी।