छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला सहित तीन नक्सली मारे गए। साथ ही सुरक्षा बल के जवानों ने एके 47 और गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। सर्चिंग के दौरान आज शाम 4 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दो पुरुष और एक महिला नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। AK 47 सहित कई अन्य हथियार बरामद किये गए हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं और सर्च अभियान जारी है।
पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर
इससे पहले सुकमा के चिंतागुफाथाना क्षेत्र के ग्राम तुमालपाड के जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पुलिस ने एक पांच लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया था। जवानों ने बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की थी। सुरक्षाबल के जवान थाना चिंतागुफा क्षेत्र कैंप करीगुड़म से नक्सलियों के कोंटा एरिया कमेटी एवं पीएलजीएल बटालियन सदस्यों के उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुए थे।