फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवा रायपुर होगा राम मय: 22 जनवरी को सुबह 6 से रात 8 बजे तक सभी चौक चौराहों में बजेगा राम भजन और राम धुन

Sun, 21 Jan 2024 03:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नवा रायपुर में भी कार्यक्रम को लेकर तैयारी कर ली गई है। यहां के सभी चौक पर भक्ति-भजन किया जाएगा। इसके लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ओपी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी यानी कल सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। वहीं भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नवा रायपुर में भी कार्यक्रम को लेकर तैयारी कर ली गई है। यहां के सभी चौक पर भक्ति-भजन किया जाएगा। इसके लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निर्देशित किया है। आम जानता कि सुविधा और आस्था अयोध्या की समारोह का सीधे प्रसारण नवा रायपुर में लगे बड़े LED स्क्रीन पर भी LIVE दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल अन्तर्गत नवा रायपुर स्मार्ट सिटी में 20 चौक चौराहों पर आम जानता कि सुविधा एवं जानकारी प्रदाय करने के लिए स्पीकर सिस्टम इनस्टॉल किए गए है । इसके अतिरिक्त 7 जगह भव्य बड़े साइज के LED स्क्रीन भी इनस्टॉल किए गए हैं। 

मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, इस से नवा रायपुर के लोगों को अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा । 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें