फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सुकमा में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 800 की आबादी वाले गांव में 50 से ज्यादा लोगों की मौत से हड़कंप

Sat, 06 Aug 2022 03:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा

सार

छत्तीसगढ़ में सुदूर रेगडगट्टा गांव में रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप मच गया है।  स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेगडगट्टा गांव में 6 महीने के दौरान रहस्यमयी बीमारी से अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक रहस्यमयी बीमारी का कहर सामने आया है। जिसमें पिछले कुछ महीनों के दौरान 50 से ज्यादा लोगों की मौत से हड़कंप मच गया था। मामला जिले के सुदूर रेगडगट्टा गांव का है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेगडगट्टा गांव में 6 महीने के दौरान रहस्यमयी बीमारी से अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यहां दो साल में 50 से 52 लोगों की मौत हुई है। वहीं, जान गंवाने वालों के परिजनों को पता नहीं चल सका कि इन लोगों की मौत कैसे हुई।

विज्ञापन


गांव में दहशत का माहौल
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस गांव में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, वहां करीब 800 लोगों की आबादी है। रहस्यमयी बीमारी से करीब 6 महीने में इतने लोगों की मौत से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। परिजनों को नहीं पता कि उनके घर के सदस्य किस बीमारी के चपेट में हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस रहस्यमयी बीमारी में उन्हें पैरों और शरीर के अंगों में सूजन और दिल की धड़कन की शिकायत होती है। हालांकि लोगों की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें