जशपुर जिले में महज एक हजार रुपये के बकाया लेन-देन के विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को जंगल के गहरे गड्ढे में फेंक दिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार तथा मोबाइल नदी में बहा दिए। पुलिस ने मामले की गहन जांच करते हुए घटना के एक सप्ताह बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को जब पुलिस थाने से बाहर ले जा रही थी, तब वह बिना किसी पश्चाताप के हंसता हुआ नजर आया।
बकाया रुपये मांगने पर हुआ विवाद
जंगल में ले जाकर लकड़ी से किया हमला
बकाया रुपये न मिलने से आक्रोशित आरोपी कैलाश 23 सितंबर को अपने दोस्त को कार में बिठाकर जुरगुम जंगल क्षेत्र की ओर ले गया। वहां पहुंचकर आरोपी ने फिर से अपने बकाया पैसों की मांग की, जिस पर दोनों के बीच फिर बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी कैलाश ने राजेश को कार से नीचे उतारा और सड़क किनारे पड़ी लकड़ी के भारी फाड़े से उसके सिर पर दो बार हमला कर दिया। सिर में जानलेवा चोट लगने के कारण राजेश जमीन पर गिर पड़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने शव को जंगल के एक गहरे गड्ढे में फेंक दिया।
नदी में फेंके साक्ष्य, कार भी धोई
पुलिस जांच में हुई आरोपी की गिरफ्तारी
23 सितंबर को ग्राम जुरगुम-तुर्रापानी जंगल क्षेत्र में रपटा पुलिया के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव का पंचनामा किया। मृतक ने पीले रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का लोअर पहन रखा था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के गांवों में छानबीन करने पर मृतक की शिनाख्त राजेश दास के रूप में हुई। संदेह के आधार पर पुलिस ने कैलाश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से लाल रंग की कार बरामद कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।