फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या: रायपुर रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश; रात से गायब था युवक, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Apr 2024 05:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शख्स की हत्या हुई है या आत्महत्या की है, इस पर पुलिस जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। मोवा रेलवे क्रासिंग से कुछ ही मीटर की दूरी पर एक शख्स का सिर धड़ से अलग पाया गया है। पुलिस की जांच में मृतक पंडरी थाना क्षेत्र के गांधी नगर का रहने वाला है। मृतक का नाम गोलू सोरठे बताया जा रहा है। वह बिजली फिटिंग का काम करता था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार की रात को घर से गायब था। इसके बाद बुधवार की सुबह उसकी सिर कटी लाश पटरी पर मिली है। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस घटना स्थल पहुंचकर लाश का पंचनामा किया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया। घटना के संबंध में पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें