फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सेंट्रल जेल में विधायक से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी, बोले- षड्यंत्रपूर्वक गिरफ्तार कर जेल में रखा गया

Wed, 18 Sep 2024 04:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर केंद्रीय जेल पहुंचे। जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से की मुलाकात।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में विधायक से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का आज छत्तीसगढ़ आगमन हो चुका है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर केंद्रीय जेल पहुंचे। जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से की मुलाकात। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बलौदाबाजार हिंसा में अपनी नाकामी छिपाने भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्रपूर्वक गिरफ्तार कर कांग्रेस के विधायक, कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के निर्दोषजनों को जेल में रखा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा और उनकी विचारधारा कभी लोकतंत्र को नहीं अपनाती, इसका कारण यह है कि उनकी अपनी संस्था में कभी चुनाव नहीं होते। एक राष्ट्र, एक चुनाव पर हमारी पार्टी का जो भी बयान होगा, वही हमारा भी बयान होगा।
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें