फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BalodaBazar: कोर्ट से फरार हुआ दुष्कर्मी गिरफ्तार, जिस सिपाही के चंगुल से भागा, उसी ने पकड़वाया

Sun, 16 Apr 2023 08:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार

सार

कॉन्स्टेबल संदीप सप्रे अपने सहयोगी के साथ जेल ले जा रहे थे, लेकिन आशुतोष चकमा देकर सिटी कोतवाली के पास से फरार हो गया। इसके बाद दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कोर्ट से चार दिन पहले फरार हुए दुष्कर्मी आशुतोष निषाद  को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आशुतोष एक बाड़ी में छिपा हुआ था। पुलिस उसे कोर्ट में पेश किया, लेकिन सजाए सुनाए जाने के बाद आशुतोष निषाद जेल ले जाने के दौरान भाग निकला था। खास बात यह है कि जिस सिपाही के चंगुल से आशुतोष निषाद भागा, उसी ने ही गिरफ्तारी भी करवाई। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आशुतोष निषाद ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया था। इस मामले में 11 अप्रैल को उसे कोर्ट ने सजा सुनाई थी। इसके बाद कॉन्स्टेबल संदीप सप्रे अपने सहयोगी के साथ जेल ले जा रहे थे, लेकिन आशुतोष चकमा देकर सिटी कोतवाली के पास से फरार हो गया। इसके बाद दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद से दोनों सिपाही आशुतोष की गिरफ्तारी की जद्दोजहद में लगे थे। 

इसी बीच उन्हें आशुतोष निषाद के भाटापारा के ग्राम कैथी में एक बोर बाड़ी में छिपे होने का पता चला। इसके बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई और आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे फिर से कोर्ट में पेश कर बलौदाबाजार जेल में दाखिल कराया है। उसके ऊपर पुलिस कस्टडी से फरार होने का भी मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें