फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: मंत्री डहरिया ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण; कहा- लोगों के जीवन स्तर में सुधार ला रही सरकार

Sun, 16 Apr 2023 08:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग मंत्री शिव कुमार डहरिया ने अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिले के दौरे के दौरान नगर निगम आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी मंत्री पहुंचे। 
विज्ञापन
मंत्री शिव डहरिया ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नगरीय विकास मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि, भूपेश सरकार में लोगों को धन्वंतरि मेडिकल स्टोर से 70 फीसदी सस्ते दामों पर दवाइयां मिल रही हैं। सरकार की योजनाओं के चलते निकाय क्षेत्र में लोगों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलें, गुणवत्ता पूर्ण काम हो, इसके लिए सरकार काम कर रही है। इस दौरान मंत्री डहरिया ने राजनांदगांव में डामरीकरण सहित कई विकास कार्यों को लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

विज्ञापन




राजनांदगांव नगर निगम परिसर में हुए कार्यक्रम में मंत्री डहरिया ने शहर के विभिन्न स्थानों में डामरीकरण कार्य और रामकृष्ण नगर चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और चेक वितरित किए। मंत्री डहरिया ने कहा कि, भाजपा सरकार में आठ-नौ महीने कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलता था। अब हमारी सरकार में हर महीने की सात तारीख को निगम कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग मंत्री शिव कुमार डहरिया ने अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिले के दौरे के दौरान नगर निगम आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी मंत्री पहुंचे। भाजपा की सरकार के दौरान कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें