फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh में नाबालिग से गैंगरेप: वीडियो बना महीनों करते रहे शोषण, 8 माह की हुई गर्भवती, 5 गिरफ्तार

Mon, 03 Oct 2022 06:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर

सार

पुलिस ने पॉक्सो और एट्रोसिटी एक्ट में सोमवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। बाकी तीन आरोपियों को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। लड़की का मेडिकल कराया गया है। 
 
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दोस्ती का झांसा देकर दो युवकों ने अपने साथियों के साथ एक आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद महीनों तक लड़की का शारीरिक शोषण करते रहे। लड़की जब 8 माह की गर्भवती हो गई तो मामले का पता चला। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को 2 नाबालिग सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 
विज्ञापन

पहले दोस्ती की, फिर झांसा देकर बुलाया
जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2021 में लड़की के मोहल्ले में दो आरोपी पुताई का काम करने के लिए आए थे। इस दौरान दोनों की लड़की से जान-पहचान हो गई। उन्होंने लड़की का मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत करने लगे। इस दौरान दोनों ने एक दिन लड़की को झांसा देकर रिंग रोड स्थित एक बंद पड़े पेट्रोल पंप पर बुलाया। लड़की वहां पहुंची तो दोनों आरोपियों के साथ उनके छह अन्य दोस्त भी मौजूद थे। सभी ने लड़की से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन

ब्लैकमेल कर तीन माह तक करते रहे दुष्कर्म
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी करीब तीन माह तक लड़की का यौन शोषण करते रहे। यह सब मार्च 2022 तक चलता रहा। इसके बाद लड़की ने आरोपियों को उसके गर्भवती होने की बात बताई। इस पर आरोपियों ने उससे मिलना और बात करना बंद कर दिया। लड़की को परेशान देखकर परिजनों ने जब उससे पूछा तो पता चला कि वह 8 माह की गर्भवती हो चुकी थी। इसके बाद शनिवार को परिजन आदिम जाति कल्याण थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें