फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया ने की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पर जेसीबी मशीन चढ़ाकर मारने की कोशिश 

Sun, 14 Apr 2019 01:30 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, रायगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खनन माफिया ने एक असिस्टेंट कलेक्टर की कार पर जेसीबी मशीन चढ़ाकर हत्या करने की कोशिश की। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बताया कि घटना सारनगढ़ के तिमारलागा खनन क्षेत्र में शुक्रवार देर रात की है। 
विज्ञापन


वर्मा ने बताया कि अवैध पत्थर खदान और डोलोमाइट खनन की सूचना मिलने पर ट्रेनी आईएएस अधिकारी मयंक चतुर्वेदी डिप्टी डायरेक्टर खनन एसएस नाग और एक खनन इंस्पेक्टर के साथ सारनगढ़ इलाके के लिए रवाना हुए। चतुर्वेदी रायगढ़ में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। तिमारलागा में अवैध खनन चल रहा था। उन्होंने जांच के लिए खनन को रुकवा दिया। 

उन्होंने बताया कि खनन का काम करा रहे अमृत पटेल ने अधिकारियों को कोई कार्रवाई करने से रोकने की कोशिश की। उसने अपने आदमियों को बुला लिया। जब अधिकारी वहां से निकल रहे थे तभी पटेल के आदेश पर जेसीबी मशीन के चालक ने चतुर्वेदी की कार को कुचलने की कोशिश की। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


वर्मा के अनुसार, पटेल ने आईएएस पर हमला किया और इसमें उन्हें हल्की चोट आई है। घटना स्थल से 10 ट्रक, दो जेसीबी मशीन, चार मोटरसाइकिल, 300 टन चूना पत्थर और विस्फोटक बरामद किया गया है। पटेल के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें