फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा हमले की भाकपा (माओवादी) ने ली जिम्मेदारी, भाजपा विधायक समेत 5 लोग की हुई थी मौत

Fri, 12 Apr 2019 10:42 PM IST
अमर शर्मा एजेंसी, रायपुर
विज्ञापन
हमले की चपेट में आई गाड़ी
विज्ञापन
भाकपा (माओवादी) ने मंगलवार को दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में भाजपा विधायक और चार पुलिसकर्मी मारे गए थे। प्रतिबंधित संगठन ने केंद्र सरकार पर कारपोरेट हाउसों को फायदा पहुंचाने के लिए बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों की लूटखसोट करने और उन्हें कौड़ी के दाम पर बेचने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


जरूर पढ़ें : दंतेवाड़ा हमले में हुआ 40 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल, नक्सलियों को उनकी भाषा में दिया जाएगा जवाब

भाकपा (माओवादी) द्वारा जारी बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि हमारे पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ने 9 अप्रैल को हुए हमले को अंजाम दिया था। इसमें दंतेवाड़ा से भाजपा विधायक भीमा मांडवी और चार सुरक्षा कर्मी मारे गए थे। हम उनके चार हथियार भी उठा ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने कहा था कि हमले के बाद से सुरक्षा कर्मियों के तीन हथियार गायब हैं, इनमें से दो राइफल हैं। 

दो पेज का बयान नक्सलियों के दंडकारण्य विशेष क्षेत्र की दरभा डिवीजन समिति के सचिव साईनाथ के नाम से जारी किया गया। इसने कई भीषण हमलों को अंजाम दिया है। 

इसमें बस्तर की झीरम घाटी में 25 मई 2013 का हमला भी शामिल है। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता मारे गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें