फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Ambikapur : ट्रक और मिनी ट्रक की आमने-सामने टक्कर, मिनी ट्रक के चालक की दबकर मौत

Fri, 21 Jul 2023 07:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक और मिनी ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक को भी चोट लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
 
विज्ञापन
ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर-गढ़वा नेशनल हाइवे पर शंकरघाट के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक व गिट्टी लोड मिनी ट्रक में सीधे भिड़त हो गई। हादसे में मिनी ट्रक के चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रक के चालक को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को मिनी ट्रक के चालक का शव निकालने के लिए करीब डेढ़ घंटे मशक्कत कनी पड़ी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शंकरघाट के पास अंबिकापुर से रामानुजगंज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की बरियों से गिट्टी लोड कर आ रहे मिनी ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में मिनी ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सामने का केबिन पूरी तरह से धंस गया। मिनी ट्रक चला रहे चंद्रिका प्रसाद पैंकरा (22)  निवासी ग्राम फतेहगढ़ की मौके पर मौत हो गई। हादसे में ट्रक के चालक को भी चोटें आई। 

हादसे के बाद मिनी ट्रक के चालक चंद्रिका का शव वाहन में फंस गया। शव को निकालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने ट्रैक्टर से खींचकर मिनी ट्रक व ट्रक को अलग करना चाहा, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके। अंत में हाइड्रा की मदद से दोनों वाहनों को अलग किया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मिनी ट्रक के चालक का शव बाहर निकाला और शव को पीएम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना के बाद मृतक चालक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। ट्रक चालक बताया कि ट्रक में रायपुर से साबुन लोड कर वह बिहार जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें