फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: धारदार हथियार से गला रेतकर अधेड़ की हत्या, गोशाला में चरवाहा का करता था काम

Sun, 21 Jan 2024 10:44 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में एक अधेड़ का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति गोशाला में चरवाहा का काम करता था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिटी कोतवाली से मिली जानकारी अनुसार, मृतक का नाम साधराम यादव (50) है, जो गोशाला में चरवाहा का काम करता था। रविवार की सुबह लालपुर कला के नर्सरी के पास खून से लथपथ लाश मिली है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची है। परिजनो का रो- रोकर बुरा हाल है। आपसी रंजीश के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें