फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर के दही हांडी मैदान में फूटेगी साढ़े पांच की मटकी: कई प्रदेश से आएंगे गोविंदा, रोमांचक होगा मुकाबला

Fri, 08 Sep 2023 01:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में आज शुक्रवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का अयोजन किया जा रहा है। इसमें 5 लाख 51 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। इनाम का हकदार बनने के लिए प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रदेश की टीम भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में आज शुक्रवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का अयोजन किया जा रहा है। इसमें 5 लाख 51 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। इनाम का हकदार बनने के लिए प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रदेश की टीम भाग ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अब तक 26 टीमों ने रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इसमें महिलाओं की टीम भी मैदान में उतरेगी। यह कार्यक्रम रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दही हांडी मैदान में आयोजित किया गया है। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखा गया है। यह कार्यक्रम बीते कई सालों से होते आ रहा है। इस अयोजन में भाग लेने के लिए झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से गोविंदा आ रहे हैं। इस बार मटकी की दूरी जमीन से लगभग 60 फीट ऊंची होगी। इसलिए माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम काफी रोमांचक होगा। मुकाबला काफी रोमांचक होगा। बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद है।

ये होगा खास

  • कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू परफॉर्मेंस
  • ओडिशा से आए कलाकार का घंटा-बाजा का प्रदर्शन
  • वृंदावन से आई कृष्ण झांकी
  • मटकी फोड़ने वालों के ऊपर पानी की बौछारें
  • मटकी फोड़ने के लिए चढ़ने और गिरने वालों के ऊपर मौजूद लोग के ठहाके 
  • महिलाओं की ग्रुप भी होंगे शामिल 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें